कानपुर। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों के स्वास्थ्य संरक्षण के उद्देश्य से 24 नवंबर 2025 को पुलिस आयुक्त कार्यालय में कनिका अस्पताल द्वारा निःशुल्क नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. शरद बाजपेई और डॉ. आकांक्षा शर्मा के नेतृत्व में विशेषज्ञ टीम ने पुलिस कर्मियों की विस्तृत नेत्र जाँच की, जिसमें दृष्टि परीक्षण, रोगों की प्रारम्भिक पहचान और आवश्यक परामर्श शामिल रहा। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने भी स्वयं शिविर में पहुँचकर नेत्र परीक्षण कराया और चिकित्सा टीम का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि पुलिस बल के स्वास्थ्य के लिए ऐसे आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं, ताकि वे बेहतर स्वास्थ्य के साथ जनता की सेवा कर सकें।सशिविर में लगभग 205 पुलिस कर्मियों ने परीक्षण कर लाभ प्राप्त किया। कनिका अस्पताल का यह सहयोग पुलिस विभाग और चिकित्सा संस्थान के बीच बेहतर समन्वय का उदाहरण माना गया। पुलिस विभाग ने भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाने की योजना व्यक्त की है।
पुलिस आयुक्त कार्यालय में कनिका अस्पताल का निःशुल्क नेत्र शिविर, 205 पुलिस कर्मियों ने कराई जाँच