कानपुर-10 नवंबर को दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट आतंकी हमले के बाद, कानपुर से एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है सूत्रों के मुताबिक, आईआईटी कानपुर से पीएचडी कर रहे कश्मीरी मूल के दो छात्र लंबे समय से लापता हैं इनमें से एक छात्र 18 अक्टूबर से और दूसरा छात्र दिल्ली हमले की तारीख 10 नवंबर से गायब है पूर्व में, दिल्ली हमले के संबंध में कानपुर से डॉ. शाहीन को गिरफ्तार किया गया है और डॉ. मोहम्मद आरिफ से पूछताछ की जा रही है जांच एजेंसियों को संदेह है कि कानपुर से आतंकियों के लिए फंडिंग और साजो-सामान की व्यवस्था की जा रही थी लापता छात्रों की खबर मिलते ही खुफिया एजेंसियां तत्काल हरकत में आ गईं और उनकी तलाश में जुट गई हैं शुरुआती जांच में पता चला है कि लापता होने से पहले दोनों छात्रों ने अपनी थीसिस जमा कर दी थी और उसके बाद से वे आईआईटी के संपर्क में नहीं हैं हालांकि, आईआईटी निदेशक प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने छात्रों के लापता होने की किसी भी जानकारी से इनकार किया है सुरक्षा एजेंसियां मामले की गंभीरता को देखते हुए छात्रों की लोकेशन ट्रेस करने और पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हैं।
दिल्ली धमाके के बाद IIT कानपुर के दो कश्मीरी छात्र लापता, खुफिया एजेंसियां सतर्क