खोया हुआ फोन ट्रैफिक पुलिस ने किया बरामद, तीमारदार के चेहरे पर लौटी खुशी

कानपुर-शहर की ट्रैफिक पुलिस ने एक बार फिर मानवीयता और तत्परता का परिचय देते हुए सराहनीय कार्य किया है कार्डियोलॉजी अस्पताल में इलाज के दौरान खोए हुए एक तीमारदार के मोबाइल फोन को ट्रैफिक पुलिस की टीम ने कुछ ही घंटों में ढूंढ निकाला और उसके मालिक को सुरक्षित सौंप दिया यह घटना कार्डियोलॉजी अस्पताल परिसर की है, जहां शिवम गोयल (निवासी बकरमंडी), जो एक तीमारदार के रूप में अस्पताल में मौजूद थे, उनका मोबाइल फोन खो गया मोबाइल फोन खोने की जानकारी मिलते ही, ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने तुरंत कार्यवाही शुरू कर दी ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर कुलदीप पांडे और उनके साथ तैनात आरक्षी विवेक प्रताप सिंह ने बिना समय गंवाए तत्परता दिखाते हुए अस्पताल परिसर और उसके आस-पास खोज-बीन शुरू की। पुलिस टीम की अथक मेहनत और सटीक प्रयास रंग लाए, और खोया हुआ मोबाइल फोन जल्द ही बरामद कर लिया गया मोबाइल फोन बरामद होने के बाद, पुलिस टीम ने उसके मालिक शिवम गोयल से संपर्क किया और फोन उन्हें सौंप दिया अपना कीमती फोन वापस मिलने पर युवक शिवम गोयल के चेहरे पर बड़ी खुशी लौट आई, युवक ने भावुक होते हुए कहा, “मैं पूरी तरह से निराश हो चुका था, लेकिन ट्रैफिक पुलिस की टीम ने जिस तत्परता से काम किया, वह काबिले तारीफ है मैं टीएसआई कुलदीप पांडे और आरक्षी विवेक प्रताप सिंह का हृदय से आभारी हूँ यह दिखाता है कि कानपुर पुलिस हमेशा आम जनता की सेवा के लिए तत्पर रहती है ट्रैफिक पुलिस के इस कार्य की आम जनता और अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों ने भी सराहना की पुलिस का यह कार्य न सिर्फ यातायात प्रबंधन, बल्कि जनसेवा के प्रति उनके समर्पण को भी दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद