फरार वारंटी चंदन सिंह जीआरपी कानपुर सेंट्रल के हत्थे चढ़ा

संवाददाता मनीष गुप्ता

कानपुर। थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त चंदन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन और अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह की टीम ने सोमवार तड़के 1:14 बजे अभियुक्त को कौशांबी जिले के पूरब शरीरा स्थित उसके घर के बाहर से पकड़ा। वर्ष 2018 में दर्ज धारा 379/411 भादवि के मुकदमे में न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी था। पुलिस ने अभियुक्त से पूछताछ शुरू कर दी है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह, उ0नि0 विनोद कुमार यादव, शिवबाबू यादव, आशीष कुमार बौद्ध, हे0का0 शिव सिंह, हरपाल यादव, अभय प्रताप सिंह, विशाल सिंह, अमित कुमार सिंह तथा का0 सत्येन्द्र सिंह, शिवेन्द्र कुमार और राहुल मिश्रा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद