कानपुर। धोबिन पुलिया के पास स्थित आर. एस. नर्सिंग होम में अब पित्ताशय की पथरी, गॉल ब्लैडर स्टोन सहित विभिन्न जटिल रोगों का आधुनिक तकनीक से इलाज उपलब्ध है। यहाँ तैनात जनरल सर्जन डॉ. मनीष सिंह (MBBS, MS) प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक रोगियों का उपचार करते हैं।
विशेष बात यह है कि मंगलवार और रविवार को ओपीडी निशुल्क रखी गई है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को बड़ी राहत मिल रही है। नर्सिंग होम में सभी प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध है। पाइल्स ऑपरेशन को स्टेपलर विधि से किया जाता है, जिसमें मरीज को 24 घंटे में छुट्टी मिल जाती है, साथ ही न तो टांके लगते हैं और न ही पट्टी की आवश्यकता होती है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, मरीजों को भोजन निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता है तथा 24 घंटे आपातकालीन सेवाएँ और एम्बुलेंस सुविधा भी उपलब्ध हैं। अस्पताल के संचालक डॉ. विजय सिंह भदौरिया (MD) ने बताया कि मरीजों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा देना उनका प्रथम लक्ष्य है।
आर. एस. नर्सिंग होम में मरीजों को मिल रही अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएँ