कानपुर।
जाजमऊ पुलिस ने वारंटी अभियुक्त सईम उर्फ शमीम निवासी थाना जाजमऊ कानपुर नगर 37 वर्ष को अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के विरुद्ध एससी संख्या 539/24, अपराध संख्या 61/24, धारा 354 भादवि एवं 8/10 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस टीम ने उसे 13 नवम्बर 2025 को रात 10:30 बजे पेउन्दी गाँव थाना जाजमऊ कमिश्नरेट कानपुर नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान माननीय उच्च न्यायालय एवं सर्वोच्च न्यायालय के सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया तथा अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरफ्तारी टीम में उ०नि० अंशुल चौधरी एवं कांस्टेबल 4959 शुभम कुमार शामिल रहे।
जाजमऊ थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार वारंटी पकड़ा गया