सीएफओ के निर्देशन में दो यूनिटों ने कुछ ही समय में पाया आग पर काबू; कोई जनहानि नहीं
कानपुर-नवाबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत नवाबगंज मोहल्ले में रुई के एक गोदाम में शुक्रवार सुबह भीषण आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया मिनी कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया, जानकारी के अनुसार, मिनी कंट्रोल रूम को नवाबगंज मोहल्ले स्थित रुई के गोदाम में आग लगने की सूचना मिली सूचना की गंभीरता को देखते हुए, मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देशन में तत्काल दो दमकल यूनिटों और फ़ायर स्टेशन सर्विस ऑफिसर कर्नलगंज को घटना स्थल के लिए रवाना किया गया, दमकल कर्मी अत्यंत अल्प समय में घटनास्थल पर पहुंचे फ़ायर स्टेशन सर्विस ऑफिसर कर्नलगंज के नेतृत्व में टीम ने आग बुझाने का कार्य शुरू किया रुई जैसे ज्वलनशील पदार्थ के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका थी, लेकिन दमकल कर्मियों ने अपनी सूझ-बूझ और तत्परता से काम लिया, विभाग की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप आग को जल्द ही पूर्ण रूप से बुझा दिया गया, अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, जो कि दमकल विभाग की मुस्तैदी का परिणाम है। आग लगने के कारणों की जाँच की जा रही है, हालांकि प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को कारण माना जा रहा है, स्थानीय निवासियों और गोदाम कर्मचारियों ने दमकल विभाग की त्वरित कार्यवाही की सराहना की, जिसकी वजह से संपत्ति का बड़ा नुकसान होने से बच गया।