सर्वब्राह्मण विकास परिषद के द्वारा सम्मान समारोह आयोजित

ब्राह्मणो को जो राजनैतिक दल श्रीकृष्ण द्वारा सुदामा जी को जैसा सम्मान देगा ब्राह्मण उसके साथ रहेंगा

कानपुर सर्वब्राह्मण विकास परिषद कानपुर द्वारा ब्राह्मण सम्मान समारोह दर्शन पुरवा कानपुर मे प्रदेश अध्यक्ष पं कौशल किशोर अवस्थी की अध्यक्षता मे हुई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष पं०कमल किशोर अवस्थी ने कहा कि ब्राह्मण देश का सदैब नेतृत्व करता रहा है परंतु आज राजनैतिक क्षेत्र मे पिछडता जा रहा है।चुनाव आने पर हर राजनैतिक दल ब्राह्मणो का हितैषी बन कर वोट मागता है और चुनाव हो जाने के बाद ब्राह्मणो से दूरी बना लेता है और ब्राह्मण हित की बात नही करता है इसी कारण ब्राह्मण पिछडता जा रहा है
श्री अवस्थी ने कहा कि ब्राह्मणो को राजनैतिक दलों का मोह छोडना होगा तभी ब्राह्मणो का विकास और उन्नति होगी ब्राह्मणो को एक होकर राजनैतिक दलो को अपनी ताकत का ऐहसास कराना होगा उन्होंने कहा जो भी राजनैतिक दल जिस प्रकार भगवान श्रीकृष्ण द्वारा सुदामा जैसा सम्मान देगा ब्राह्मण उस राजनैतिक दल के साथ रहेगा।श्री अवस्थी ने कहा कि ब्राह्मण सम्मेलन प्रदेश के हर जिले मे आयोजित किये जायेंगे अब तक अप्रैल 25 से 55 विधानसभा क्षेत्रों मे सम्मेलन आयोजित किये जा चुके है ।समारोह मे श्री राजा भरत अवस्थी प्रदेश संगठन मन्त्री प्रदेश संगठन राज्य कर्मचारी सयुंक्त परिषद एवं अन्य ब्राह्मणों को अंग वस्त्र पहना कर सम्मानित किया। समारोह मे प्रदेश अध्यक्ष पं कौशल किशोर अवस्थी ,शैलेन्द्र तिवारी, संजीव मिश्रा डा,विकास मिश्रा, सुरेन्द्र सिंह राजपुरोहित, सर्यकान्त मिश्रा, डा.ए.के बाजपेयी पार्षद, उमा तिवारी, सरिता पाण्डेय रिचा झा,अजंलि तिवारी शशि शुक्ला, साधना द्विवेदी निधि पाण्डेय आदि ने विचार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद