खाटू नरेश के जयकारों से गूंजा किदवई नगर, बाबा श्याम का जन्मोत्सव सम्पन्न

कानपुर।
किदवई नगर स्थित श्री भोलेश्वर श्याम मंदिर में कार्तिक मास की शुक्ल एकादशी के पावन अवसर पर बाबा श्याम का भव्य जन्मोत्सव दिव्य आस्था और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। देवउठनी एकादशी के इस महापर्व को बाबा श्याम का पटोत्सव भी कहा जाता है, क्योंकि इसी तिथि पर बाबा श्याम खाटू धाम में सिंहासन पर विराजमान हुए थे।
पूरे मंदिर परिसर को दीपमालाओं, पुष्पों और रंग-बिरंगे झालरों से सुसज्जित कर मनमोहक श्रृंगार किया गया। बाबा श्याम को 56 भोग और सवामनी प्रसाद अर्पित किया गया, जिससे वातावरण भक्तिरस से सराबोर हो उठा।कार्यक्रम में गौड़ा से पधारे सुप्रसिद्ध भजन गायक पंकज निगम और कानपुर के लोकप्रिय भजन गायक जयशंकर शुक्ल ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से समूचे पंडाल को भक्ति में झूमने पर विवश कर दिया। “श्याम नाम” के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा और श्रद्धालु झूमते रहे।उत्सव में प्रमुख रूप से मनोज अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, रामनाथ गुप्ता, सतीश अग्रवाल, महेन्द्र शर्मा, विवेक जैन, विनोद अग्रवाल, अभिषेक मालपानी, नरेश गुप्ता, संचित अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, दिलीप साहू, गोविंदा अग्रवाल, अमित गुप्ता, श्याम मिश्रा, प्रदीप त्रिपाठी सहित समिति सदस्य एवं असंख्य श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।
समिति की ओर से सभी भक्तों, सहयोगियों एवं मीडिया बंधुओं का हृदय से आभार व्यक्त किया गया और बाबा श्याम की कृपा सब पर बनी रहने की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद