चाटुकारिता पत्रकारिता नहीं है आंखों में आंखें डाल कर करिए सवाल, राजनीति करनी हो तो छोड़ दे पत्रकारिता : राजीव शुक्ला
कानपुर-पत्रकार, सांसद एवं बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि अब पत्रकारिता की साख का संकट है पत्रकारों को ध्यान देना होगा और ऊंची उड़ान के लिए ऊंचा सोचना होगा वह कानपुर प्रेस क्लब में आयोजित अभिनंदन समारोह के बाद पत्रकारों को सम्बोधित कर रहे थे उन्होंने कहा कि पत्रकारों को भाषा का ज्ञान और उसमें पकड़ ज़रूरी है हिंदी के साथ अंग्रेजी भी ज़रूरी है खूब पढ़ें और सीखें चाटुकारिता पत्रकारिता नहीं है आंखों में आंखें डाल कर सवाल पूछिए राजनीति करनी हो तो पत्रकारिता छोड़ दें उन्होंने अपने कानपुर के पत्रकारिता के दिनों को याद करते हुए उन पत्रकारों के नाम गिनाए, जो निर्भय होकर निःस्वार्थ पवित्र पत्रकारिता करते थे उनसे नेता और अफसर घबराते थे बताया कि इसी प्रेस क्लब में वह खूब आते और प्रेस वार्ताएं कवर करते थे वह प्रेस क्लब के आभारी हैं जो हमें यहां बुलाया राजीव शुक्ला का स्वागत करते हुए वरिष्ठ पत्रकार रमेश वर्मा ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे में विस्तार से बताया प्रेस क्लब के अध्यक्ष सरस वाजपेई ने उनसे सीखने की बात कही और बताया कि हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने पर आयोजन की श्रखला आयोजित की जाएगी उनका आभार भी जताया इस मौके पर जेएमडी ग्रुप के चेयरमैन संजीव दीक्षित और यूपीसीए की यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन सहित कई पत्रकार मौजूद रहे संचालन प्रेस क्लब महामंत्री शैलेश अवस्थी ने किया इस मौके पर राजीव शुक्ला ने खेल पत्रकारों को सम्मानित भी किया इस मौके पर कानपुर प्रेस क्लब की पूरी टीम ने राजीव शुक्ला का ज़ोरदार अभिनंदन किया अध्यक्ष सरस वाजपेई और महामंत्री शैलेश अवस्थी ने उन्हें शॉल उढ़ाकर अभिनंदन पत्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया पूरी टीम ने उनका माल्यार्पण कर अभिनंदन किया उपाध्यक्ष गौरव सारस्वत, मंत्री मोहित दुबे, शिवराज साहू, कोषाध्यक्ष सुनील साहू, मयंक मिश्रा, अभिषेक मिश्र, दीपक सिंह, उत्सव शुक्ला, गगन पाठक, रोहित निगम, राहुल मिश्र, अंकित शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार आलोक पांडे, कुशाग्र पांडे, ज्ञानेंद्र मिश्र, अमित सिंह, रवि शर्मा, अभिषेक वर्मा, कुशाग्र अवस्थी आदि मौजूद रहे।