ऑटो में बैठकर लूट करने वाले गैंग का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

कानपुर-थाना नौबस्ता पुलिस ने ऑटो सवार बनकर लूटपाट करने वाले गैंग का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है यह कार्यवाही डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी के निर्देशन में की गई पुलिस के मुताबिक आरोपी खाली ऑटो देखकर सवारी के रूप में उसमें बैठते थे और सुनसान जगह पहुंचकर चालक से लूटपाट करते थे पुलिस जांच में सामने आया कि 10 अक्टूबर को आरोपियों ने एक ऑटो चालक के साथ इसी तरह की वारदात को अंजाम दिया था पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की इसके बाद दबिश देकर चारों को गिरफ्तार कर लिया गया गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटी गई नकदी और वारदात में प्रयुक्त सामान बरामद किया गया है पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है ताकि अन्य वारदातों का खुलासा किया जा सके गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना नौबस्ता प्रभारी बहादुर सिंह, विराट नगर चौकी प्रभारी सुशील कुमार, उपनिरीक्षक सागर यादव, पंकज दुबे, अजय कुमार, आनंद कुमार पांडे और हेड कांस्टेबल अजीत सिंह समेत पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने पूरी टीम को सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी और कहा कि कानपुर में अपराधियों पर पुलिस की सख्त कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद