यूपीएएस आईकॉन 2025 मनाएगा अपनी गोल्डन जुबली

एक हजार से ज्यादा विशेषज्ञ करेंगे यूपीएएस आईकॉन 2025 में शिरकत

7 से 9 नवम्बर तक आयोजित किया जायेगा यूपीएएस आईकॉन 2025

कानपुर-जीएसवीएम मेडिकल से संबद्ध हैलेट के सुपर स्पेशलिटी पीजीआई में यूपीएएस आईकॉन 2025 के तीन दिवसीय स्वर्ण जयंती सम्मेलन का आयोजन करने जा रहा है इस इस आयोजन को लेकर सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ जीडी यादव, डॉ प्रेम शंकर व अन्य चिकित्सकों ने साथ मिल कर एक प्रेसवार्ता की प्रेसवार्ता के दौरान प्रोफ़ेसर डॉ जीडी यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम में भारत देश- विदेश के 1000 से ज्यादा विशेषज्ञ आ रहे जो पीजी स्टूडेंट्स को सर्जरी की नई अत्याधुनिक विधियों के बारे में जानकारी देंगे साथ ही वीडियो और लेक्चर के माध्यम से छात्रों को सीखायेंगे जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के विभागाध्यक्ष प्रोफ़ेसर डॉ जीडी यादव, (सर्जरी, विभागाध्यक्ष) ने बताया कि वर्ष 1975 में सुप्रसिद्ध डॉ ताराचंद्र ने सेंट्रल एएसआईकॉन से पहला यूपी चौप्टर बनाया तब से प्रतिवर्ष यूपीएएस आईकॉन इसका आयोजन करता चला आ रहा है उन्होंने बताया कि यूपीएससीकान -25 में 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती का आयेजन करने जा रहा है जो कि 7 नवम्बर से 9 नवम्बर 2025 तक आयोजित किया जायेगा सर्जरी विभागध्यक्ष प्रोफ़ेसर डॉ जी.डी यादव ने बताया कि सम्मेलन से पूर्व 6 नवम्बर, 25 को पीएमएसएसवाई ब्लॉकमें प्री कॉन्फ्रेंस वर्कशॉप आयेजित की जायेगी जिसमें विशेषज्ञ सर्जन नवीनतम तकनीकी एवं शोध अनुभवों को प्रदर्शित करेंगे उन्होंने कहा कि कार्यशाला युवा सर्जनो के लिए सीखने और संवाद का उत्कृष्ट मंच बनेगा श्री यादव ने बताया कि पहले 500 से 600 डाक्टरो का ही पंजीकरण होता था,लेकिन इस बार 1500 से 2000 तक विशेषज्ञो के आने की संभावना है प्रेसवार्ता के दौरान मुख्य रूप से डॉ युक्तेशवर मिश्रा, डॉ विकास कटियार, डॉ आर.के जौहरी समेत अन्य वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद रहे हर प्रकार की सर्जरी के बारे में दी जायेगी जानकारियां डॉ जी.डी यादव ने बताया कि इस वर्कशॉप में सभी प्रकार की सर्जरी जैसे हार्निया, पेक्रियाज, प्लास्टिक सर्जरी , पीड्रियाटिक सजैरी जैसे महत्वपूर्ण सर्जरी की जानकारी दी जायेगी और इसको वीडियों के माध्यम से लाइव भी दिखाया जायेगा ताकि छात्रों को समझने और सीखने में आसानी हो सके

यह होंगे यूपीएएस आईकॉन-2025 समिति के सदस्य : प्रोफ़ेसर डॉ जी.डी. यादव ने बताया कि डॉ प्रेम शंकर व डॉ आर.के. सिंह संगठन के अध्यक्ष होंगे तो वही डॉ आर.के. मौर्य और डॉ विकास कटियार आयोजन समिति के प्रमुख सदस्य के रूप में व्यवस्थाओ व युवा सर्जनो के प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे

रोबोटिक सर्जरी का होगा प्रदर्शन : डॉ यादव ने बताया कि कार्यक्रम में रोबोटिक सर्जरी का भी प्रदर्शन होगा, जिसमें रोबोटिक सिस्टम्स की मदद से सर्जरी की बारीकियां सिखाई जाएंगी डॉ. यादव ने बताया कि अब सर्जन को अल्ट्रासाउंड करना भी आना चाहिए, इसलिए इस सम्मेलन में अल्ट्रासाउंड की प्रशिक्षण कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी।

पहली बार दी जाएगी 6 प्रकार की ट्रेनिंग : इस चार दिवसीय सम्मेलन में छह प्रकार की सर्जरी की ट्रेनिंग दी जाएगी यह पहली बार है जब उत्तर प्रदेश में इस तरह का व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हो रहा है लखनऊ, नोएडा, बैंगलुरु, रांची, चेन्नई, मुंबई, आंध्र प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों से डॉक्टर इस कार्यक्रम में भाग लेने आ रहे हैं डॉ. यादव ने बताया कि यह आयोजन सर्जरी के क्षेत्र में नवीनतम तकनीक और अनुभव साझा करने का एक ऐतिहासिक अवसर होगा, जो चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान को नई दिशा देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद