प्रदेश स्तरीय जनसुनवाई मूल्यांकन में कानपुर जोन का जलवा कायम

13 माह से लगातार प्रथम स्थान पर रहा कानपुर जोन, मुख्यमंत्री कार्यालय से भी मिली सराहना

कानपुर – उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रदेशवासियों की समस्याओं के त्वरित, प्रभावी, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा गया है। शासन की इसी मंशा को साकार करने के लिए जनसुनवाई समाधान प्रणाली (Integrated Grievance Redressal System – IGRS) पोर्टल संचालित है, जिसके माध्यम से जनता की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

प्रदेश स्तर पर इस प्रणाली के मासिक मूल्यांकन में कानपुर जोन ने एक बार फिर अपना परचम लहराते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। माह सितम्बर-2025 की समीक्षा में भी कानपुर जोन को प्रदेश के सभी जोनों में सर्वोच्च रैंक हासिल हुई है। इससे पूर्व भी कानपुर जोन ने सितम्बर-2024 से सितम्बर-2025 तक लगातार 13 माह तक प्रथम स्थान प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

🔹 शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कानपुर अव्वल

कानपुर जोन के पुलिस आयुक्तालय के साथ-साथ झांसी परिक्षेत्र ने भी जनसुनवाई समाधान प्रणाली के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा की जाने वाली मासिक समीक्षा में इस जोन के अधिकारियों ने न केवल समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया, बल्कि शिकायतकर्ताओं की विधिक दृष्टि से भी पूर्ण संतुष्टि सुनिश्चित की।

आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण के लिए शासन द्वारा कई बिंदुओं पर मूल्यांकन किया जाता है, जिसमें निस्तारण की गति, शिकायतकर्ता की संतुष्टि, विधिक उपयुक्तता, पारदर्शिता, और समीक्षा रिपोर्ट की गुणवत्ता जैसे पहलुओं को शामिल किया जाता है। इन सभी मानकों पर कानपुर जोन ने लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय की अपेक्षाओं पर खरा उतरने में सफलता हासिल की है।

🔹 शासन ने दिए निर्देश — गुणवत्तापरक निस्तारण को बनाएं प्राथमिकता

शासन स्तर पर यह भी निर्देश दिए गए हैं कि जिन अधिकारियों या थाना प्रभारियों की रैंकिंग में कमी पाई गई है, वे अपनी कार्यप्रणाली में तत्काल गुणात्मक सुधार करें। उन्हें यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि जनसुनवाई समाधान प्रणाली पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का समयान्तर्गत, पारदर्शी और गुणवत्तापरक निस्तारण किया जाए, ताकि शासन की मंशानुरूप जनता का भरोसा और मजबूत हो सके।

🔹 जनता के विश्वास की प्रतीक बनी कानपुर जोन पुलिस

लगातार 13 महीनों तक प्रथम स्थान प्राप्त करना, यह दर्शाता है कि कानपुर जोन की पुलिस जनता की समस्याओं के समाधान के लिए ईमानदारी, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।
जनसुनवाई प्रणाली में यह उपलब्धि न केवल कानपुर जोन पुलिस की कार्यकुशलता को प्रमाणित करती है, बल्कि शासन के सुशासन के मॉडल को भी सशक्त बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद