गुरु वंदन छात्र-अभिनंदन’ एवं ‘भारत को जानो प्रतियोगिता’ का पुरस्कार वितरण

कानपुर,
ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज जवाहर नगर में भारत विकास परिषद रामकृष्ण शाखा (ब्रह्मावर्त प्रांत) कानपुर द्वारा ‘गुरु वंदन छात्र-अभिनंदन’ एवं ‘भारत को जानो प्रतियोगिता’ का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में आई.आई.टी. खड़गपुर एवं रुड़की से सेवानिवृत डा.के.एन.तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत विकास परिषद रामकृष्ण शाखा( ब्रह्मावर्त प्रांत) कानपुर के संरक्षक मा. सुरेश चंद्र श्रीवास्तव ने की।
मुख्य अतिथि आई.आई.टी. खड़गपुर एवं रुड़की से सेवानिवृत मा. डा. के. एन. तिवारी ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने कर्तव्य का बोध होना चाहिए। समाज प्रत्येक व्यक्ति से अपने कर्तव्यों के निर्वहन करने की अपेक्षा करता है। माता-पिता, गुरु,बड़े व छोटे सभी का सम्मान करना चाहिए। किसके साथ किस प्रकार का व्यवहार करना है, यह सुनिश्चित करना चाहिए। जीवन में किसी एक व्यक्ति को अपने आदर्श के के रूप में स्वीकार करना है। उनके द्वारा समाज के लिए किए गए कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त करनी है। अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए उन्होंने कितना परिश्रम किया, किस तरह जीवन में आगे बढ़े, जिससे आज सम्मान प्राप्त कर रहे हैं। उनके जैसा ही प्रयत्न करके आपको भी जीवन में सफलता एवं यश अर्जित करना है। भारत विकास परिषद स्वामी विवेकानंद जी द्वारा स्थापित रामकृष्ण मिशन से अभिप्रेरित है। यह पूरे विश्व में सामाजिक कार्य कर रहा है। बच्चों, कार्य करते समय आप में आत्मविश्वास होना चाहिए। क्षेत्र कोई भी हो जब आप संकल्प लेकर चलेंगे तो निश्चित रूप से आप सफल होंगे।कार्यक्रम के अध्यक्ष भारत विकास परिषद रामकृष्ण शाखा (ब्रह्मावर्त प्रांत) कानपुर प्रांत के अध्यक्ष मा. ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने मुख्य अतिथि व अन्य आगंतुक महानुभावों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आज समाज को आवश्यकता है संस्कार की। कोई भी व्यक्ति जीवन में उन्नति करता है तो उसके पीछे उसके माता-पिता एवं गुण की कृपा होती है। संसार में यही वह लोग हैं जो निरंतर आपका हित चाहते हैं। अतः इनके प्रति आपको आदर एवं श्रद्धा बनाए रखनी है, तभी आप जीवन में उन्नति करते हुए सफल हो सकेंगे।
इस अवसर पर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इसके साथ ही भारत को जानो प्रतियोगिता के द्वितीय चरण में स्थान प्राप्त कनिष्ठ वर्ग में चि. प्रथमेश साहू, चि. गर्व मिश्रा एवं वरिष्ठ वर्ग में चि. युवराज सिंह, चि. अभिमन्यु राजपूत को सम्मानित किया। भारत को जानो प्रतियोगिता की विद्यालय प्रभारी प्रतिभा सिंह चौहान एवं विद्यालय की शिक्षिका आकांक्षा जौहरी को सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद