कानपुर-कानपुर में मंगलवार की सुबह कुछ अलग थी आसमान में घने काले बादल, हल्की फुहारें और ठंडी हवाएं-मानो मौसम ने गर्मी और उमस के दिनों से राहत का वादा कर दिया हो। जाते-जाते मानसून ने शहरवासियों के लिए एक ठंडक भरा तोहफ़ा भेजा है पश्चिमी विक्षोभ के असर से सोमवार रात से ही कानपुर मंडल में बादलों का डेरा है कई जगह हल्की बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया है मौसम का यह बदलाव सर्दी के शुरुआती संकेत माना जा रहा है मौसम विभाग के मुताबिक, आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा अधिकतम आर्द्रता 68 फीसदी रहने की संभावना है बारिश के बाद पारा गिरा है, हवा में नमी बढ़ी है और उमस कम हुई है सोमवार रात 10 बजे तक शहर के अलग-अलग इलाकों में हुई बारिश का रिकार्ड इस प्रकार रहा-काकादेव में 4.9 मिमी, नौबस्ता में 5.3 मिमी, सिविल लाइंस में 5.2 मिमी और कंपनी बाग में 5.8 मिमी मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों तक कानपुर में ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है हल्की बौछारों के साथ आसमान में बादल और ठंडी हवा का दौर जारी रहेगा उत्तर प्रदेश के बिहार से सटे पूर्वी ज़िलों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है करीब 60 जिलों में आज गरज-चमक और हल्की बारिश हो सकती है वहीं, इसी हफ्ते मानसून की विदाई होते-होते गुलाबी ठंड की दस्तक भी संभव है।
: “कानपुर में अगले 48 घंटे रहेंगे बादलों के नाम — हल्की बारिश और ठंडी हवाओं का दौर जारी”