मनीष गुप्ता
कानपुर।
इस अक्टूबर, दशहरे से लेकर दिवाली तक शेमारू जोश दर्शकों के लिए लेकर आया है मनोरंजन का सबसे बड़ा पर्व — 21 दिन, 21 सुपरहिट फिल्मों का अनोखा सफर! त्योहारी जोश और बॉलीवुड के रंगों से सजा यह महीना दर्शकों के घरों को बना देगा मिनी थिएटर।
शेमारू जोश के इस स्पेशल मूवी फेस्ट में हर दिन देखने को मिलेगी एक नई ब्लॉकबस्टर — कभी एक्शन का जोश, कभी कॉमेडी की हँसी, तो कभी रोमांस का जादू। दर्शकों को रोमांचित करने के लिए लाइन-अप में शामिल हैं केजीएफ: चैप्टर 1, एनिमल, भूल भुलैया 2, तू झूठी मैं मक्कार और कांतारा जैसी फिल्में, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई थी।
इस फेस्टिवल की शुरुआत गांधी जयंती पर कल्ट फेवरेट लगे रहो मुन्ना भाई से होगी, जिसने ‘गांधीगिरी’ को नई पहचान दी थी। वहीं, अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर शेमारू जोश मनाएगा ‘जश्न-ए-बच्चन’, जिसमें दिखेंगी महानायक की चुनिंदा यादगार फिल्में।
शेमारू जोश ने अक्टूबर को सिनेमा के उत्सव में बदल दिया है — हर दिन एक नई कहानी, नया एहसास और भरपूर मनोरंजन।
तो इस त्योहारी मौसम में दीए जलाइए, पॉपकॉर्न उठाइए और तैयार हो जाइए 21 दिन के इस फिल्मी महोत्सव के लिए — सिर्फ शेमारू जोश पर!