मनीष गुप्ता
कानपुर (नौबस्ता)।
आवास विकास स्थित अनवी हॉस्पिटल (ANVIL WHOSPITAL) ने सोमवार को अपने एक वर्ष पूर्ण होने पर विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया। शिविर का शुभारंभ हॉस्पिटल के संचालक डा. यार मोहम्मद ने किया।
शिविर में सैकड़ों मरीजों ने विभिन्न बीमारियों की जांच कराई।
परीक्षण में डा. एस.के. सक्सेना (M.B.B.S., M.D.),
डा. असरा सिद्दीकी (स्त्री रोग विशेषज्ञ),
डा. आशीष शर्मा (M.B.B.S., M.S., Gold Medalist),
डा. अनुज शुक्ला (ENT),
डा. उदय सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ)
तथा डा. नीलम यादव (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) ने सेवाएं दीं। शिविर में ब्लड की सभी जांचों पर 50 प्रतिशत की छूट दी गई। हॉस्पिटल में गुर्दे, पित्त की थैली, बच्चेदानी में गांठ, हड्डी, नाक-कान-गले के ऑपरेशन, नार्मल डिलीवरी तथा अन्य ऑपरेशन की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।
डा. यार मोहम्मद ने बताया कि हॉस्पिटल में 24 घंटे इमरजेंसी सुविधा उपलब्ध है और बिना चीरा बच्चेदानी निकालने की तकनीक भी लागू की गई है। कार्यक्रम के अंत में हॉस्पिटल संचालक डा. यार मोहम्मद ने सभी चिकित्सकों का माला पहनाकर सम्मान किया।