कानपुर। जाजमऊ क्षेत्र की 20 वर्षीय युवती ने इलाके के एक युवक पर कार में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, एक अगस्त को जेके चौराहे के पास युवक ने उसे जबरन कार में बैठाया और दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन वह किसी तरह भागने में सफल रही। डरी-सहमी युवती ने पहले किसी को कुछ नहीं बताया, पर आरोपित लगातार उसके व्हाट्सएप पर अश्लील संदेश भेजने लगा। बाद में एक दिन उसने उसे रास्ते में रोककर चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दी। परेशान होकर युवती ने 1076 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई।
आरोप है कि इसके अगले दिन जाजमऊ थाने के एक दारोगा पीड़िता के घर पहुंचे और सुलह करने का दबाव बनाया। परिवार को धमकाया कि मुकदमा दर्ज करोगे तो “लड़की की बदनामी हो जाएगी।”
इस पर पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाते हुए पुलिस आयुक्त कार्यालय में लिखित शिकायत दी है।
जाजमऊ में युवती से दुष्कर्म का प्रयास, थानेदार पर सुलह का दबाव बनाने का आरोप