चकेरी पुलिस ने फर्जी IRS अफसर को किया गिरफ्तार

कानपुर, चकेरी। चकेरी पुलिस ने फर्जी IRS अफसर को अरेस्ट किया। उसके पास से फर्जी आई-कार्ड, हूटर लगी गाड़ी और कई दस्तावेज बरामद हुए हैं। नौकरी और शराब ठेके के नाम पर ठगी की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच की। उसके बाद उसे दबोच लिया। सोमवार दोपहर को उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। मामला चकेरी थाना क्षेत्र का है। शराब का ठेका दिलाने के नाम पर 16 लाख ठगे एसीपी चकेरी अभिषेक पांडेय ने बताया कि हिमांशु सक्सेना कर्मचारीनगर चकेरी में रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि 2023 में उनकी मुलाकात शिवकटरा में रहने वाले दिव्यांश श्रीवास्तव से हुई थी। उसने खुद को इंडियन रेवेन्यू सर्विस (IRS) का अधिकारी बताया। उन्हें आबकारी विभाग से शराब का ठेका दिलाने और नौकरी का झांसा देकर 16 लाख रुपए ठग लिए। हिमांशु ने बताया कि काफी समय होने के बाद भी जब उन्हें शराब का ठेका और नौकरी नहीं मिली, तो उन्होंने दिव्यांश से बात की। वह बार-बार टालमटोल करता रहा। साथ ही अपनी अफसरी की भी धौंस दिखाता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद