कानपुर
जय माता दी। शरद नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ आज नवरात्रि के आठवें दिन सुबह 8 बजे माता रानी की भव्य महा आरती का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर भक्तों की भक्ति और श्रद्धा से परिपूर्ण हो उठा। शाम 7 बजे महा आरती के पश्चात सुप्रसिद्ध भजन गायक राजू कपूर पार्टी ने माता की चौकी पर भावपूर्ण भजन प्रस्तुत किए।
“मेरी दुनिया मां तेरे चरणों में है” और “मां तुझे ढूंढे इधर उधर” जैसे भजनों पर भक्तगण नृत्य करने लगे और पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में झूम उठा। इस भक्ति संध्या ने श्रद्धालुओं के दिलों में आध्यात्मिक उल्लास भर दिया।आरती के पश्चात मंदिर के चेयरमैन विजय कपूर ने सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया। आयोजन की सफलता में गुलशन चावला (अध्यक्ष), सुरेन्द्र सराफ (महामंत्री), श्याम लाल मूलचंदानी, ओंकार नाथ मल्होत्रा, अशोक गांधी, नवदीप उप्पल, हर्ष चावला, सुनील मल्होत्रा, सुनील अरोड़ा, राजू कपूर, राजकुमार ढल, सौरभ तलवार, टोनी चावला सहित अन्य कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह आयोजन नवरात्रि की भक्ति भावना को और प्रगाढ़ करते हुए श्रद्धालुओं के मन में मां के प्रति अटूट विश्वास और प्रेम का संचार करता है।