कानपुर। आठ साल बाद ग्रीन पार्क स्टेडियम में होने वाले भारत–ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच के टिकट पाने के लिए दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शुक्रवार सुबह जैसे ही सातों काउंटर खुले, लोग टिकट खरीदने के लिए टूट पड़े और लंबी-लंबी कतारें लग गईं इसी क्रम में बाटू टेलीफोन प्वाइंट के प्रोपराइटर बाटू जी ने बताया कि दो दिन से ऑनलाइन बिक रही टिकटों को लेकर दर्शकों का रुझान काफी अच्छा मिल रहा है इस समय एक हजार से ऊपर की टिकट बिक चुकी है आठ साल बाद ग्रीन पार्क में वनडे मैच होने जा रहे हैं उन्होंने कहा कि संजय कपूर द्वारा टिकटों की कीमतों को काफी कम रखा गया है जिससे प्रत्येक दर्शक स्टेडियम में बैठकर मैच का पूरा लुफ्त उठा सके गौरतलब है कि ग्रीन पार्क में होने वाले मैचों के लिए टिकटों की कीमत मात्र 100 रुपये से लेकर 499 तक है वहीं टूर्नामेंट डायरेक्टर डॉ. संजय कपूर ने बताया कि ऑनलाइन टिकटों की बिक्री पहले से ही जोर पकड़ चुकी थी और अब ऑफलाइन काउंटर पर भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है 100 से 499 रुपये तक की कीमत वाली टिकटें हर वर्ग के दर्शकों को अपनी ओर खींच रही हैं पहला मैच 30 सितंबर को दोपहर 1:30 बजे से ग्रीनपार्क में खेला जाएगा, जबकि बाकी मुकाबले 3 और 5 अक्टूबर को होंगे मैच की शुरुआत परंपरागत घंटा बजाकर की जाएगी, जिससे माहौल में उत्सव का रंग और गहरा होगा।
आठ साल बाद ग्रीन पार्क में भारत–ऑस्ट्रेलिया वनडे: टिकटों के लिए दर्शकों में भारी उत्साह