कानपुर के बर्रा वार्ड 77 पार्षद डा अखिलेश बाजपेई के द्वारा नवरात्रि के मौके पर नौ देवी नौ उद्घाटन का शुभारंभ बर्रा के बी ब्लॉक विश्व बैंक पार्क में किया गया। शुभारंभ विधायक महेश त्रिवेदी एवं पार्षद अखिलेश बाजपेई के द्वारा मुख्य अतिथि स्वरूप नौ देवियों का पूजन पैर धोकर कर किया गया। इस मौके पर आयोजक पार्षद डा अखिलेश बाजपेई ने बताया की लाखों रुपए की लागत से बर्रा विश्व बैंक के बी ब्लॉक पार्क स्थित मंदिर के चबूतरे के निर्माण का भूमि पूजन क्षेत्र के वरिष्ठजनों के साथ किया गया। भूमि पूजन के उपरांत सभी देवी स्वरूप कन्याओं को वरिष्ठजनों के द्वारा उपहार दक्षिणा चुनरी सहित अन्य वस्तुएं भेट की गई। इस मौके पर मुख्य रूप से सुधीर मिश्रा गिरधारी लाल मिश्रा विनोद अवस्थी नारायण पांडे राजेंद्र यादव सतीश गुप्ता श्री ओम पाठक जीतू त्रिपाठी अजय त्रिपाठी सुनील त्रिवेदी रामू दीक्षित महावीर सेंगर दिलीप त्रिपाठी विपिन त्रिवेदी राजू अवस्थी बेदानंद त्रिपाठी अरुण सिंह आरके त्रिवेदी सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।
विधायक ने पार्षद संग किया कन्या पूजन। नौ देवी नौ उद्घाटन में किया भूमि पूजन