कानपुर। एडवोकेट अखिलेश दुबे के कब्जे वाली करीब 500 करोड़ रुपये की जमीन खाली कराने के लिए KDA टीम भारी फोर्स के साथ साकेत नगर पहुंची। टीम के साथ 5 बुलडोजर भी मौजूद थे। इस दौरान कानपुर विकास प्राधिकरण की टीम के साथ एसीपी नौबस्ता और बाबपुरवा के क्षेत्र में पीएसी बल भी तैनात रहा।
जैसे ही बुलडोजर मोहल्ले में आए, स्थानीय लोग विरोध में सड़क पर उतर आए। महिलाओं सहित कई लोगों और टीम के बीच झड़प की खबर भी सामने आई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कोर्ट में मामला लंबित होने के बावजूद कार्रवाई की जा रही है, जिससे मोहल्ले में गुस्सा फैला।
जानकारी के अनुसार, लगभग एक साल पहले भी सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर KDA टीम जमीन खाली कराने पहुंची थी, लेकिन अखिलेश दुबे के इशारे पर स्थानीय लोगों ने जोरदार विरोध किया था। उस समय टीम को बैरंग लौटना पड़ा था।