कानपुर। 23 सितंबर 2025 को थाना स्वरूपनगर की पुलिस टीम ने कानपुर विधा मंदिर की छात्राओं के साथ कम्युनिटी पुलिसिंग और महिला सशक्तिकरण के लिए संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देना था।
छात्राओं को मिशन शक्ति (नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन) फेज-5 के तहत महिला सुरक्षा और बचाव संबंधी जानकारी दी गई। इसके साथ ही संकट के समय उपयोग में आने वाले हेल्पलाइन नंबर- 112, 108, 181, 1076, 1090 और 1098 की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे उज्जवला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, फ्री सिलाई मशीन योजना, सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन योजना और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की भी विस्तृत जानकारी दी गई।
साइबर अपराधों से बचाव के लिए छात्राओं को मार्गदर्शन दिया गया और बताया गया कि किसी भी साइबर अपराध की घटना होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है, जिससे शीघ्र कार्यवाही की जा सके।