सर्वब्राह्मण विकास परिषद के द्वारा अक्टूबर में होगा चिकित्सक सम्मान समारोह

सर्वब्राह्मण विकास परिषद कानपुर की बैठक केन्द्रीय कार्यालय दर्शन पुरवा कानपुर मे प्रदेश अध्यक्ष पं कौशल किशोर अवस्थी की अध्यक्षता मे हुई। मुख्य अतिथि सर्वब्राह्मण विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं कमल किशोर अवस्थी ने भगवान परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रजवलित कर बैठक का शुभारंभ किया। बैठक मे अक्टूबर 2025 को ब्राह्मण चिकित्सक सम्मान समारोह कानपुर क्षेत्र का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। ब्राह्मण चिकित्सक सम्मेलन मे कानपुर क्षेत्र जिले कानपुर, कानपुर देहात, कन्नौज, फरुखाबाद ,इटावा एवं औरया के ब्राह्मण चिकित्सको आमंत्रित किया जा रहा है। कानपुर क्षेत्र के 1100 ब्राह्मण चिकित्सको को इस अवसर पर सम्मानित किया जायेगा तथा अक्टूबर के द्वितीय सप्ताह मे लखनऊ जिले की पूर्वी विधानसभा क्षेत्र मे 76 वी विधानसभा मे ब्राह्मण समागम समारोह आयोजित किया जायेगा प्रदेश मे इसके अप्रैल 2025 से 403 विधानसभा क्षेत्रों मे से 75 ब्राह्मण समागम समारोह आयोजित किये जा चुके है। बैठक को कौशल किशोर अवस्थी, संजीव मिश्रा, महेश त्रिवेदी, शानू पाण्डेय, श्रीमती अजलि तिवारी, नीलम तिवारी, शिव मुखी पाण्डेय, सुरूचि पाण्डेय शशी कान्ता अवस्थी आदि ने विचार व्यक्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद