कानपुर की ऐतिहासिक नगरी आज एक अनोखे जनजागरण अभियान की गवाह बनी। “एक राष्ट्र एक चुनाव” की परिकल्पना को गति देने के उद्देश्य से यहां विशाल मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। सुबह से ही फूलबाग चौराहा पर उत्साह और जोश का माहौल रहा, जहां हर वर्ग के लोग—युवा, व्यापारी, शिक्षक, महिलाएं और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता—एकजुट होकर पहुंचे। उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दीनदयाल उपाध्याय प्रतिमा स्थल से इस मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हजारों की संख्या में जुटे प्रतिभागियों ने “एक राष्ट्र एक चुनाव” का संदेश लिए विशेष टी-शर्ट पहनी हुई थीं और हाथों में स्लोगन लिखे प्लेकार्ड थामे नज़र आए।
इस आयोजन में भाजपा नेता जीत प्रताप सिंह ने अपने सैकड़ों साथियों और कार्यकर्ताओं के साथ सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव न केवल समय और धन की बचत करेगा, बल्कि लोकतंत्र को और मजबूत बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।
दौड़ के दौरान जगह-जगह पर प्रतिभागियों के लिए पानी और नाश्ते की व्यवस्था की गई थी। शहर की गलियों और मुख्य मार्गों पर लोगों ने प्रतिभागियों का स्वागत किया और उनका हौसला बढ़ाया। कानपुर से उठी यह गूंज पूरे प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर में “एक राष्ट्र एक चुनाव” की मुहिम को नई ऊर्जा और गति देने वाली साबित होगी।
जीत प्रताप सिंह की अगुवाई में कानपुर ने दिया लोकतंत्र को नया बल”