आयुध निर्माणी के मुख्य द्वार पर छ :दिवसीय महापंचायत धरना

कानपुर, आज दिनांक 8 सितंबर से 13 सितंबर 2025 तक ओवर टाइम एरियर के लंबित भुगतान को लेकर कालपी रोड पर स्थित तीनों निर्माणों ने एडवांस वेपन इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड के मुख्यालय पर आयुध निर्माणी के मुख्य द्वार पर छ : दिवसीय महापंचायत धरना का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।यह आंदोलन कर्मचारियों के ओवर टाइम के हाइकोर्ट के आदेश के उपरांत भी कर्मचारियों के भुगतान नहीं किया जा रहा है।इससे कर्मचारियों ने परेशान हो कर मुख्यालय के खिलाफ होकर यह कार्यक्रम वेद व्यास मणि के नेतृत्व में तीनों निर्माणों ने भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के बैनर तले कार्यक्रम निर्धारित किया । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महासंघ के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य अमरेंद्र मोहन,पीयूष परिहार,शिवेंद्र सागर शर्मा,सुधा रानी तथा निर्माणों से ओ एफ सी के अध्यक्ष दीपक उपाध्याय,मंत्री कमल किशोर,पूर्व अध्यक्ष,जितेंद्र सिंह,अजय पाल,एस ए एफ के अध्यक्ष,सुनील अवस्थी,मंत्री मोहन लाल अरोड़ा,फील्ड गन फैक्ट्री के अध्यक्ष श्री वरुण, मंत्री संतोष मिश्रा एवं सैकड़ों कर्मचारी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद