जेसी वीक 2025 के अंतर्गत 9 से 15 सितंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन

कानपुर-जेसीआई कानपुर इंडस्ट्रियल द्वारा जेसी वीक 2025 को लेकर होटल लिटिल शेफ में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया दिनांक 9 सितंबर के 15 सितंबर 2025 तक चलने वाले कार्यक्रम को लेकर जेसीआई कानपुर इंडस्ट्रियल के चेयरपर्सन विकास झांझरिया ने बताया कि यह सप्ताह भोजन वितरण, स्वास्थ्य शिविर, शिक्षा, युवा सशक्तिकरण, खेल तथा विशेष रूप से असक्षम बच्चों के सहयोग को समर्पित है उन्होंने बताया कि जेसीआई कानपुर इंडस्ट्रियल जूनियर चैंबर इंटरनेशनल एक अंतरराष्ट्रीय युवा संगठन के अंतर्गत कार्यरत उत्साही युवाओं का समूह है बीके 39 वर्षों से हमारा चैप्टर कानपुर में सामुदायिक सेवा के माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन लाने हेतु निरंतर प्रयासरत है इसी क्रम में संस्था द्वारा भोजन से शिक्षा तक स्वास्थ्य से समावेशन तक कार्यक्रम के अंतर्गत जेसी वीक सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा 9 सितंबर को भोजन वितरण अभियान केआईजेसी स्क्वायर में गरीब एवं वंचित वर्ग की भूख मिटाने के उद्देश्य से पौष्टिक भोजन का वितरण किया जाएंगा साथ ही इसी दिन युवा प्रशिक्षण कार्यशाला केआईटी कॉलेज ऑडिटोरियम रूम में आयोजित होगी, 10 सितंबर को दिव्यांग डेवलपमेंट सोसाइटी दर्शनपुरवा में मूक एवं बधिर विद्यालय में स्मार्ट कक्षा का उद्घाटन किया जाएंगा, 11 सितंबर को मेगा स्वास्थ्य जांच के केयर अस्पताल में आयोजित किया जाएंगा एवं इसी दिन बिरसा मुंडा छात्रावास में खेल सामग्री का वितरण किया जाएंगा, 12 सितंबर को विशेष रूप से सक्षम बच्चों को प्रेरणा विद्यालय कैंट में विशेष खेल सामग्री प्रदान की जाएगी, इसी क्रम में 14 सितंबर को कानपुर अंध विद्यालय में टच एंड फील मॉडल्स युक्त विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन एवं स्वादिष्ट भोजन का वितरण किया जाएंगा प्रेस वार्ता के दौरान विकास झांझरिया चेयर पर्सन जेसीबी, अध्यक्ष प्रणत अग्रवाल, को-चेयरमैन नीतीश शुक्ला, को-चेयरमैन आशीष अग्रवाल, कम्युनिटी चेयरमैन अर्पित अग्रवाल, सुरुचि अग्रवाल, आदित्य राज भाटिया, विकास अग्रहरि आदि लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद