,
खूब खिलाया लंगर ए रसूल,जुलूस ए मोहम्मदी निकाला
कानपुर,शहर भर में पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी पर जश्ने चिराग किया गया जगह-जगह गली मोहल्ले को सजाया कुली बाजार से कोपरगंज तक सजावट की गई जगह-जगह लंगर ए रसूल खिलाया गया इसी क्रम में कुल हिंद जमीअतुल आवाम के तत्वाधान में हर साल की तरह इस साल भी जुलूस मिलाद ए रसूल कुली बाजार स्थित संस्था के कार्यालय के पास से महामंत्री महबूब आलम खान के नेतृत्व में बड़े अदब एतराम से निकल गया जो अपने परंपरागत रास्तों से होता हुआ बांसमंडी चौराहा पहुंचा जहां शहर काजी कानपुर मुफ्ती साकिब अदीब मिस्बाही ने दुआ कराई जुलूस की सादात कर रहे नायब सदर करी आरिफ रजा कादरी ने पैगंबर मोहम्मद साहब की शान में मिलाद नात शरीफ पेश की जुलूस में मौजूद लोगों ने सादगी से पैगंबर का जन्मदिन मनाया आशिक ने रसूल जुलूस में सरकार की आमद मरहबा दिलदार की आमद मरहबा नारे तकबीर नारे रिसालत आदि गगन बेदी नारे लगा लगाकर अपने नबी से अपनी मोहब्बत का इजहार कर रहे थे जुलूस में सभी धर्म के लोगों ने शिरकत कर सद्भावना का संदेश दिया जुलूस का नेतृत्व कर रहे संस्था के महामंत्री महबूब आलम खान ने बताया कि पैगंबर इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब का आज 1500 साला ईद मिलाद जन्मदिन है हम सब बहुत खूब नसीब हैं जो आज हम लोग दुनिया के लिए रहमत बनाकर भेजे गए अल्लाह के रसूल पैगंबर ए आज़म हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहो वाले वसल्लम का जन्मदिन मना रहे हैं और उसकी खुशी में अपने घरों को अपने मोहल्ले को जश्ने चिराग करके रोशनी की जा रही है पैगंबर मोहम्मद साहब का संदेश भी हम लोगों को याद रखना चाहिए उन्होंने हमेशा मानवता का संदेश दिया उच्च नीच गोरे काले का भेद मिटाया भूखों को खाना खिलाया अपने अच्छे व्यवहार से लोगों का दिल जीत बीमारी की देखभाल की तो हम इस बरकत वाले दिन यह संकल्प लेते हैं कि हम सब भी उनके बताए हुए रास्ते पर चलते हुए मानवता की सेवा करेंगे इस मौके पर मुख्य रूप से महामंत्री महबूब आलम खान कारी आरिफ रजा कादरी कारी सगीर आलम हबीबी नायब काजी, पार्षद सुशील तिवारी अलीम खान प्रदेश सचिव मोहम्मद वसीम कारी अब्दुल मुत्तलिब कादरी राहुल दीक्षित नगर अध्यक्ष अली वारिस जिला अध्यक्ष मेहताब आलम मंडल अध्यक्ष हारून राइन नगर सचिव मोहम्मद कफिल खान शहाबुद्दीन गुड्डू चौधरी इरफान बबलू मोहम्मद हसीन महताब अंसारी मोहम्मद सरताज मौलाना जाकिर हुसैन मोहम्मद अदनान मोहम्मद रिजवान गुलाम नबी शाहिद खान लालु गुलाम आलम, इत्यादि लोग रहे!