गन्ना किसानों के लिए ऐतिहासिक पहल: एन.एस.आई. कानपुर और गन्ना शोध परिषद में एम.ओ.यू.

कानपुर।
राष्ट्रीय शर्करा संस्थान (एन.एस.आई.) कानपुर और उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद, शाहजहांपुर के बीच विधान सभा, लखनऊ में महत्वपूर्ण एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर किए गए। एन.एस.आई. से निदेशक प्रो. सीमा परोहा और गन्ना शोध परिषद से अपर गन्ना आयुक्त (विकास/शोध एवं समन्वय) वी.के. शुक्ल ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर उ.प्र. के गन्ना एवं चीनी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, प्रमुख सचिव वीना कुमारी मीना, गन्ना एवं चीनी आयुक्त मिनिष्ठी एस. सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। प्रो. परोहा ने बताया कि समझौते के तहत संस्थान के कृषि फार्म में गन्ने की उन्नत किस्म के प्रजनक बीज वैज्ञानिकों द्वारा तैयार किए जाएंगे, जिन्हें परिषद किसानों तक पहुँचाएगी। इन बीजों से कम लागत और श्रम में अधिक उत्पादन संभव होगा और इन पर कीटों का प्रभाव भी न्यूनतम रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद