महिला महाविद्यालय में विधायक ने किया नवनिर्मित कक्षा का भूमिपूजन

कानपुर।

महिला महाविद्यालय किदवई नगर कानपुर की संरक्षिका कुमकुम के आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन में विधायक महेश त्रिवेदी के विधायक निधि द्वारा प्रस्तावित नवनिर्मित कक्षा के निर्माण हेतु भूमि पूजन विधिवत रूप से संपन्न हुआ l महाविद्यालय के सचिव इंजी गौरवेद्र स्वरूप की पत्नी एवं महाविद्यालय के प्रबन्ध समिति की सदस्या श्रीमती अनंता स्वरूप विधायक महेश त्रिवेदी प्राचार्या प्रोफेसर अंजू चौधरी ने विधिवत पूजा अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने संबोधन में कहा कि क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है महाविद्यालय में अतिरिक्त कक्ष के निर्माण से शिक्षण व्यवस्था और अधिक सुद्रण होगी महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो अंजू चौधरी ने महाविद्यालय की संरक्षिका डॉ अनंता स्वरूप एवं विधायक महेश त्रिवेदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कक्ष शिक्षकों व विद्यार्थियों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा और शैक्षिक गतिविधियों को नई गति प्रदान करेगा इस मौके पर महाविद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं एवं छात्राएं मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद