– स्ट्रीट डॉग ने कई वार्डो और पैथालॉजी में जमाया कब्जा
कानपुर। श्याम नगर की रहने वाली बच्ची वैष्णवी को कुत्ते के काटने से जीएसवीएम मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉक्टर संजय काला ने बच्ची के लिया हर संभव मदद कर रहे हैं,प्लास्टिक सर्जरी का खर्च भी मेडिकल कॉलेज उठा रहा है।वही लाला लाजपत राय चिकित्सालय ( हैलेट ) में अब मरीज अगर ओपीडी में दिखाने आए तो पहले रैबीज का इंजेक्शन जरूर साथ लेकर आए नही तो हैलेट में तैनात कुत्ते इस कदर आपकी सेवा करेंगे की आप फिर ओपीडी आने के लिए कई बार सोंचेंगे।
जी हां तस्वीर बता रही है कि तरह से हैलेट की ओपीडी में स्ट्रीट डॉग का कब्जा हो गया है। यहीं नही ऐसे ही हालात जच्चा बच्चा अस्पताल के भी है जहां आपको कुत्ते आराम फरमाते हुए आसानी से मिल जायेंगे। हैलेट की ओपीडी में घूमते यह कुत्ते कब किसको अपना शिकार बना ले यह कोई नही कह सकता है। सभी बड़े अधिकारी राउंड करते है ,लेकिन उन्हें शायद यह घायल करने वाले जीवित उपकरण नही दिखाई देते है जिसके चलते कभी भी मरीज या तीमारदार इन हैलेट में तैनात आवारा कुत्तों के के शिकार हो जाए। हैलेट अस्पताल के शायद कोई ऐसा विभाग होगा जहां इन कुत्तों का साम्राज्य न चलता हो ,लेकिन न तो हाउस कीपिंग ही इस ओर ध्यान केंद्रित करते हैं,ना स्टाफ का कोई कर्मचारी अस्पताल के कई कोनो में ऐसे कुत्ते सोते हुए मिल जायेगें।
एक्स-रे फिल्म खत्म, मरीज भटकते नजर आए
हैलेट विभाग में एक्स-रे फिल्म खतम होने से कई मरीजों के एक्स-रे रोक दिए गए। एक्स-रे न होने से मरीज काफी परेशान दिखे। विभाग कर्मी ने बताया कि बुधवार को फिल्म खत्म हो गई और बजट भी नही मिला जिसके चलते एक्स-रे नही हो पा रहे है। हालांकि मंगलवार तक एक्स-रे फिल्म बची हुई थी, लेकिन बुधवार को स्टॉक मे फिल्म खत्म हो गई। फिल्म खत्म होने से मरीज बाहर जाने को मजबूर हो गए।मरीजों को मोबाइल पर फोटो खींच कर इस सुविधा का लाभ मिल रहा है।